{"_id":"5ef0ec068ebc3e42ed43d4e5","slug":"firing-on-paramveer-tugana-baghpat-news-mrt4876863115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ी में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ी में हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच घायल
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना पर अंधाधुंध फायरिंग, पांच घायल
छपरौली (बागपत)। 50 हजार के इनामी रहे और छपरौली थाने के हिस्ट्रीशीटर कुख्यात परमवीर तुगाना पर कूड़ी गांव में कार सवार दो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। करीब 40 राउंड फायरिंग की गई। हमले में परमवीर समेत पांच लोग घायल हुए हैं। परमवीर के निजी सुरक्षाकर्मी ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घायलों को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर परमवीर और उसके दो साथियों को मेरठ रेफर कर दिया गया। परमवीर को कंधे और पैर समेत शरीर में पांच गोलियां लगी हैं।
वारदात सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुई। परमवीर तुगाना अपने साथी गाजियाबाद के लोनी निवासी नितिन कुमार और तुगाना निवासी गौरव के साथ कूड़ी गांव के किसान देशपाल के घर के बाहर बैठा हुआ था। परमवीर के पास ही नांगल गांव के योगेंद्र कुमार पुत्र बख्तावर और योगेंद्र सिंह पुत्र मलखान भी बैठे थे। अचानक घर के सामने एक सफेद क्रेटा कार आकर रुकी। कार में से उतरे दो युवकों ने पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। परमवीर के निजी सुरक्षाकर्मी ने जवाबी फायरिंग की, तो हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। परमवीर, नितिन और गौरव को बड़ौत से मेरठ रेफर कर दिया गया। जबकि नांगल गांव निवासी दोनों घायलों का बड़ौत में ही उपचार चल रहा है। वारदात को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। एसपी अजय कुमार सिंह, सीओ आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही घायलों से वारदात की जानकारी ली।
फिल्मी अंदाज में फायरिंग
दोनों युवक फिल्मी अंदाज में दोनों हाथों से गोली चलाते हुए परमवीर तुगाना को निशाना बना रहे थे। एकाएक हुए हमले से गांव में खलबली मच गई। पूरा गांव गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज रहा था।