{"_id":"62fbf4765ea51653c90d8d64","slug":"firing-on-couple-in-teodhi-baraut-news-mrt601324014","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयोढ़ी में दम्पति पर फायरिंग,बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयोढ़ी में दम्पति पर फायरिंग,बाल-बाल बचे
विज्ञापन
ट्योढ़ी में दंपति पर फायरिंग की
बागपत, बड़ौत। ट्योढ़ी में सोमवार रात पुरानी रंजिश को लेकर घेर में जा रहे दंपती पर चार लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए। इस दौरान हमलावरों के हाथ से एक तमंचा छूट गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
ट्यौढ़ी गांव के रहने वाले राजकिशोर ने बताया कि वह सोमवार की रात अपनी पत्नी के साथ घर से घेर में जा रहा था, जब वे घेर के गेट पर पहुंचे तो गांव के चार लोग तमंचे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने उन दोनों पर फायरिंग कर दी। दोनों ने घेर के अंदर घुसकर जान बचाई। एक गोली उनके घेर के गेट में लगी। गोलियों को आवाज सुनकर ग्रामीण उधर दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। आरोपियों का एक तमंचा वहीं पर गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। पुलिस को मौके के 315 बोर के खोखे भी मिले। घटना का कारण रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।