फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fire at Puru Healthcare Center due to short circuit

पुरू हेल्थकेयर की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 01 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire at Puru Healthcare Center due to short circuit
कोताना रोड पर मेडिकल स्टोर में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर की कोताना रोड स्थित पुरु हेल्थकेयर सेंटर में शुक्रवार देर रात शार्ट सर्किट से आग गई। इससे दुकान के आसपास स्थित मकानों में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई। दमकल टीम जानकारी पाकर मौके पर पहुंची और चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। उधर, नगरवासियों ने प्रदर्शन करके पीड़ित दुकानदार के लिए मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

पांडव नगर निवासी आशीष कुमार पुत्र रामानंद का कोताना रोड स्थित पुरु हेल्थकेयर नामक सर्जिकल उपकरण सेंटर है। इसमें शुक्रवार देर रात करीब ढाई बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे सेंअर के आसपास स्थित मकानों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। वे मकानों से बाहर निकलकर सड़क पर ़निकल आए। इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। इस पर दमकल टीम मौके पर पहुंची तथा करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लगभग 25 से 30 लाख रुपये के उपकरण जलकर नष्ट हो चुके थे। पीड़ित आशीष ने इंश्योरेंस नहीं करा रखा था। उन्होंने बैंक से लोन लेकर कारोबार शुरू किया था। उधर, नगरवासियों ने प्रदर्शन कर पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की है।

मेडिकल स्टोर में आग से जलकर खाक हुआ सामान

मेडिकल स्टोर में आग से जलकर खाक हुआ सामान- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed