फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR on inspector and center administrator if copy is found

नकल मिली तो निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर

Fri, 14 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
FIR on inspector and center administrator if copy is found
नकल मिली तो निरीक्षक और केंद्र व्यवस्थापक पर एफआईआर
विज्ञापन

बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का काउन डाउन शुरू हो गया है। शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड ने कई कदम उठाए हैं। परीक्षा के दौरान सचल दस्ते को परीक्षार्थी नकल करते मिला तो कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

18 से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसके लिए शासन ने गाइड लाइन जारी कर दिया है। नकल पर शिकंजा कसने के लिए जिला स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक को कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम से जिले भर के केंद्रों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा के दौरान केंद्र पर निरीक्षण करने आए सचल दस्ते को कोई परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा जाता है तो संबधित कक्षनिरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। नगर के श्री यमुना इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक और संकलन केंद्र के प्रभारी जयपाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान कोई छात्र नकल करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नही कराई जाएगी बल्कि उसे रेस्टिकेट किया जाएगा। जबकि अगर किसी केंद्र पर सचल दस्ता किसी छात्र को नकल करते हुए पकड़ता है तो इसके लिए कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवथापक को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed