{"_id":"69c6871656cea2a8720e132b","slug":"fir-lodged-in-sumans-murder-case-husband-arrested-baghpat-news-c-28-1-bag1001-149012-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सुमन की हत्या में प्राथमिकी दर्ज, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सुमन की हत्या में प्राथमिकी दर्ज, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-फांसी के फंदे पर लटका मिला था सुमन का शव, पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। धनौरा सिल्वरनगर गांव में सुमन की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसके बाद 26 मार्च की रात आरोपी पति अनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से सुमन की मौत होना सामने आया है।
धनौरा सिल्वरनगर गांव में 26 मार्च को सुमन का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। सूचना मिलने पर वहां आए सुमन के भाई प्रमोद कश्यप निवासी भैंसवाल जिला शामली ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद थाने में तहरीर देकर पति अनिल, देवर शांतनु, देवरानी गुड्डी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसमें आरोपी पति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।