फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Finger pointed at the revelations of murder

ओमवीर हत्याकांड के खुलासे पर परिजनों ने उठाई उंगली 

Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Finger pointed at the revelations of murder
बागपत एसपी से शिकायत करने पहुंचे नंगलाबढ़ी लोग। - फोटो : amar ujala
बागपत। ओमवीर हत्याकांड के पुलिस खुलासे पर परिजनों ने उंगली उठाते हुए एसपी से केस की विवेचना क्राइम ब्रांच से कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नंगला बढ़ी गांव के जयप्रकाश ने बताया कि उनके बेटे ओमवीर का महेशपुर चौपड़ा गांव के पास पूर्वी यमुना नहर में 30 अक्टूबर को गोलियां लगा शव मिला था। इसमें लोकेश पुत्र महावीर निवासी धनौरा सिल्वर नगर, मुनेश पुत्र हरपाल निवासी नंगलाबढ़ी, बिजेंद्र पुत्र शंभू व पहलवान पुत्र देवी सिंह निवासी दौझा को नामजद किया था। लेकिन पुलिस ने केस का खुलासा नामजद आरोपियों के अलावा दूसरे लोगों को गिरफ्तार कर किया है। जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि  आरोपी भट्टा व्यापारी लोकेश का उनके गांव के मुनेश के घर पर आना जाना था। उसकी गलत हरकतों से मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। इसका उनके बेटे ओमवीर ने विरोध किया था। इसी बात पर ओमवीर का लोकेश से विवाद हो गया था। लोकेश ने उनके बेटे को भुगत लेने की धमकी दी थी। बाद में लोकेश ने पुलिस से सेटिंग कर उसके बेटे ओमवीर को जानलेवा हमले के झूठे केस में जेल भिजवा दिया था। आरोप है कि लोकेश ने गांव के लोगों के सामने पहले ही धमकी दे दी थी। काफी लोगों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से केस की विवेचना सिंघावली अहीर थाने से क्राइम ब्रांच ट्रांसफर कराने की मांग की है। इस मौके पर एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा, जयप्रकाश, मांगेराम, रविंद्र, प्रवीण, सोनू, राजेंद्र, कुलदीप, आसू, राजेश, सुदेश, बाला मौजूद रही। सीओ राजवीर सिंह का कहना है कि केस का सहीं खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय की तलाश के लिए दबिश
बागपत। नंगला बढ़ी गांव के युवक ओमवीर की हत्या के मुख्य आरोपी संजय गुराना ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौरव की हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने गौरव पर हमला करने में शामिल रहे संयज के दो साथी सलीम और राकेश को पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने पुलिस के सामने राज उगल दिए। उन्हीं के आधार पर पुलिस संजय की धर पकड़ कर रही है।  बिनौली थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि पकड़े गए आरोपी जेल चले गए है। फरार आरोपी संजय गुराना की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed