फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fine not deposited even after three years of notice

नोटिस जारी होने के तीन साल बाद भी जमा नहीं किया जुर्माना

Mon, 30 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fine not deposited even after three years of notice
बीएसए ने अंतिम नोटिस जारी कर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तीन साल पहले निजी स्कूल को नोटिस जारी कर एक लाख रुपये का जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए थे। विभाग के नोटिस जारी करने के तीन साल बाद भी स्कूल संचालिका ने जुर्माना जमा नहीं किया है। अब विभाग की ओर से स्कूल के प्रबंधक/प्रधानाध्यापक को अंतिम नोटिस जारी कर जुर्माना जमा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मवीकलां के आर्य समाज पब्लिक स्कूल पर वर्ष 2019 में अमान्य स्कूल चलाने पर जुर्माना लगाया था। विभाग की ओर से 18 फरवरी 2019 और 27 अगस्त 2019 को जुर्माना लगाया गया था। तीन वर्ष बीतने के बाद भी स्कूल के जुर्माना जमा नहीं कराया। अब विभाग की ओर से स्कूल संचालिका को अंतिम जारी नोटिस जारी करके राजकोष में एक लाख रुपये जमा करने के निर्देश दिए हैं। इसका पालन न करने पर आरसी जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वर्जन -
विभाग की ओर से तीन साल पहले मवीकलां के स्कूल के खिलाफ नोटिस जारी किया गया था। स्कूल संचालक की ओर से जुर्माना अदा नहीं कराया गया है। अब स्कूल को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जुर्माना जमा न करने पर स्कूल संचालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।-राघवेंद्र सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed