{"_id":"5e3718178ebc3e4ae25857a7","slug":"find-the-roadways-helpline-number-if-the-women-are-in-trouble-baghpat-news-mrt466871641","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत में फंसे महिलाएं तो रोडवेज का हेल्पलाइन नंबर मिलाएं।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत में फंसे महिलाएं तो रोडवेज का हेल्पलाइन नंबर मिलाएं।
विज्ञापन
मुसीबत में फंसे महिलाएं तो रोडवेज हेल्पलाइन नंबर मिलाएं
बागपत। रोडवेज के लखनऊ स्थित मुख्यालय ने महिलाओं की मदद के लिए दामिनी हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो रोडवेज बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। यह नंबर मोबाइल से मिलाने पर महिला यात्रियों को 24 घंटे मदद मिलेगी।
एआरएम बड़ौत योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि दामिनी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके लिए मोबाइल से 8114277777 या फिर 18001802877 नंबर डायल करना होगा। यह टोल फ्री नंबर है। इन नंबरों को डायल करने पर महिला जिस भी रोडवेज बस स्टेशन के करीब होगी, उसे वहीं से तुरंत मदद मिलेगी। ये नंबर जीपीएस तकनीकी से जुड़ा हुआ है। तुरंत मदद पाने के लिए मोबाइल का जीपीएस खुला होगा तो मदद जल्द आप तक पहुंच जाएगी। मदद के लिए इन नंबरों पर व्हाट्सएप भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभाग के पास 71 निगम व 44 अनुबंधित बसें है। अधिकांश बसों के पीछे भी इन नंबरों को लिखवा दिया गया है।