फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Final did not happen due to rain, Varanasi and Gorakhpur joint winners

बारिश के कारण नहीं हुआ फाइनल, वाराणसी और गोरखपुर संयुक्त विजेता

Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Final did not happen due to rain, Varanasi and Gorakhpur joint winners
बागपत के बड़ौत के केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहे बास्केटबाल टूर्नामेंट की विजेता टीम। - फोटो : BARAUT
द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट का हुआ समापन
विज्ञापन

मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही, विजेताओं का किया गया सम्मान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल बड़ौत में चल रहे चार दिवसीय द्वितीय प्रमेंद्र मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। मौसम खराब होने की वजह से फाइनल मैच नहीं हो पाया। इस कारण वाराणसी और गोरखपुर की टीम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही।
चार दिन से चल रही इस प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में प्रदेश की 17 टीमें हिस्सा ले रही थी। अंतिम दिन पहला सेमीफाइनल वाराणसी और बागपत के बीच हुआ। वाराणसी ने 89-68 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल गोरखपुर और मेरठ के बीच खेला गया। गोरखपुर ने 59-37 के अंतर से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में वाराणसी और गोरखपुर में मुकाबला था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच भी नहीं हो सका। इस पर उत्तर प्रदेश बास्केटबाल फेडरेशन के मुख्य रेफरी वीरेंद्र विक्रम सिंह ने दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। तीसरे स्थान पर मेरठ की टीम रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर, रालोद प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बॉबी ने विजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक कराने वाले सभी रेफरियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के सचिव डॉ मनीष तोमर ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। सुभाष गुर्जर ने विजेता टीम को 21000 की प्रोत्साहन राशि भी उपहार स्वरूप भेंट की। आयोजन के दौरान ट्रस्ट के डॉ राजपाल सिंह, भगवती सिंह, नीलम, डॉ गीतांजलि तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, सुधीर शर्मा, दीपक तोमर, अशोक शर्मा, हरेंद्र, रामनयन सिंह, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed