फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   File missing from authority office in collectorate

Exclusive: बागपत कलक्ट्रेट में प्राधिकरण कार्यालय से फाइल गायब, कर्मचारी का वेतन अटका

Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 09 Aug 2023 12:18 AM IST
सार

बागपत विकास प्राधिकरण में कई साल पहले हुई भर्ती की फाइलों के गायब होने का मामला सामने आया है। साथ ही अवैध कालोनियों से जुड़ी फाइलें भी गायब होने का शक जताया जा रहा है। अब अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
File missing from authority office in collectorate
फाइलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत कलक्ट्रेट में स्थित कार्यालयों से फाइल गायब होने लगी है। जहां पहले भू-लेख कार्यालय से फाइलें गायब हो गई थी। वहीं अब विकास प्राधिकरण कार्यालय से फाइलें गायब होने का मामला सामने आया है। प्राधिकरण में कई साल पहले हुई भर्ती की फाइलों को गायब बताया जा रहा है। अवैध कालोनियों से जुड़ी फाइलें भी गायब होने का शक जताया जा रहा है जो जांच में साफ होगा।
विज्ञापन


यहां वर्ष 2008 में बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण का गठन हुआ था और उस समय मेरठ विकास प्राधिकरण से यहां स्टाफ को संबद्ध किया गया था। इसके बाद भी कई ऐसे कर्मियों की कमी थी, जिनकी काफी जरूरत थी। जिससे एक कर्मचारी को तबादला करके यहां भेज दिया गया था।
विज्ञापन

 

उस दौरान ही वर्ष 2011 में बागपत के पुराने कस्बे के रहने वाले वीरेंद्र सिंह को चौकीदार के पद पर भर्ती किया गया था। जिसका प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव भी पास किया गया और तत्कालीन सचिव वीके आनंद ने नियुक्ति पत्र भी दिया। जिसके बाद से वीरेंद्र सिंह लगातार कार्य करता रहा, लेकिन वर्ष 2017 से वीरेंद्र सिंह का वेतन बंद कर दिया गया।

वीरेंद्र सिंह को कहा गया कि अब उनका वेतन नहीं निकाला जा सकता है। जिससे वह हाईकोर्ट चला गया तो वहां से भर्ती संबंधी सभी फाइलों को देने के लिए कहा गया। लेकिन आज तक भी भर्ती संबंधी फाइलों को नहीं दिया गया।

 

वीरेंद्र सिंह का आरोप है कि उससे लिखकर दिया गया कि प्राधिकरण के कार्यालय से भर्ती से संबंधित फाइलें गायब हो गई है। जबकि उसके पास बोर्ड के प्रस्ताव से लेकर नियुक्ति पत्र समेत सभी कागजात है। उसने आरोप लगाया कि प्राधिकरण से फाइलों को गायब कर दिया गया है।

अवैध कॉलोनियों से संबंधित फाइलें भी गायब होने का शक
विकास प्राधिकरण से अवैध काॅलोनियों को नोटिस जारी किया जाता है। लेकिन नोटिस जारी करने के बाद फाइलों को दबा दिया जाता है। आरोप लगाया गया कि उन अवैध काॅलोनियों से जुड़ी फाइलों को भी गायब कर दिया गया है। जिसकी जांच होने पर स्थिति साफ होगी कि वहां से कितनी फाइल गायब है।


इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इसका पता कराया जाएगा और उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मेरे पास शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच कराई जाएगी। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed