फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fighting on two sides, firing in Karimpur

करीमपुर में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fighting on two sides, firing in Karimpur
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। करीमपुर जिवानी गांव में सोमवार की रात हुए झगड़े को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।

करीमपुर जिवानी निवासी गुल्लू पुत्र अजीज ने बताया कि वह गांव में मावे की भट्टी चलाता है। आरोप है कि सोमवार की शाम को गांव का ही काला शराब के नशे में उसकी भट्टी पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। उधर, काला ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर पर था। आरोप है कि गुल्लू अपने साथियों के साथ पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed