फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fighting and stone pelting between two parties over drainage of water

Baghpat News: पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव

Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fighting and stone pelting between two parties over drainage of water
अमीनगर सराय। लुहारा गांव में गली में नाली के पानी की निकासी को लेकर नूरहसन और जाहिद पक्ष आपस में भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चले और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। पथराव में जाहिद, उसकी पत्नी इमराना, अफसाना समेत चार घायल हो गए, जिनका सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

लुहारा गांव निवासी नूरहसन और जाहिद पक्ष के बीच नाली के पानी की निकासी को लेकर दो दिन पहले कहासुनी हो गई थी। इसके बाद काम से वापस लौटे दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और सरिये लेकर आमने सामने आ गए। झगड़े में घायल इमराना, अफसाना समेत तीन महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए पिलाना सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जिनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि इस प्रकरण में अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed