फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight between youths due to marriage program in a village of Baghpat city

Baghpat: शादी समारोह में संघर्ष, डीजे बजाने को लेकर भिड़े बराती, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट

Sat, 03 Dec 2022 07:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Dec 2022 07:51 PM IST
सार

Baghpat News : शादी समारोह में डीजे बचाने को लेकर बरातियों में संघर्ष हो गया। इस दौरान बरातियों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चलीं।

विज्ञापन
Fight between youths due to marriage program in a village of Baghpat city
शादी - फोटो : iStock

विस्तार

बागपत जनपद के खेकड़ा में क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर बरात में आए युवकों में संघर्ष हो गया। इसमें करीब आधा दर्जन बराती घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों ने चिकित्सक के यहां उपचार कराया। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन


ग्राम सैदपुर में एक व्यक्ति की पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। शाम के समय मेरठ से बरात आई थी। रात में चढ़त के दौरान डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर बरातियों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चलीं। इससे चढ़त भी वहीं रुक गई। इस दौरान बरातियों में भगदड़ मच गई। गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों ने बीच-बचाव कराया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन बराती घायल हो गए। दोनों पक्षों के बरातियों ने रात में ही चिकित्सक के यहां उपचार कराया। हालांकि किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर नहीं दी। 

यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज

वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed