फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fight between two sides and beaten up two brothers in Baghpat

UP: बागपत में चले लात-घूंसे, दो भाइयों को पीटकर किया घायल, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 27 Jul 2022 08:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 27 Jul 2022 08:25 PM IST
सार

बाइक में साइड लगने के विवाद में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। जानिए पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
Fight between two sides and beaten up two brothers in Baghpat
खूब चले लात-घूंसे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जिले में दो दिन पहले बाइक में साइड लगने के विवाद में बुधवार को यमुना पक्का घाट पर युवकों में लात-घूंसे व बेल्ट चली। जिसमें लैब टेक्नीशियन समेत दो भाई घायल हो गए। उधर, पुलिस के पहुंचते ही हमलावर वहां से भाग गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


शहर के कोर्ट रोड के रहने वाले वसीम पुत्र शकील ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पहले पुराने कस्बे के कुछ युवकों के साथ बाइक की साइड लगने पर विवाद हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों ने उनका समझौता करा दिया। आरोप है कि बुधवार शाम को वह पक्का घाट पर घूमने गया था। जहां दूसरे पक्ष के 10-15 युवक पहले से खड़े मिले। जिन्होंने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत की दर्दनाक तस्वीरें: खौफनाक हादसा देख कांप गई लोगों की रूह, सीसीटीवी फुटेज देख अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बीच-बचाव के लिए आए उसके भाई कामिल को भी पीटकर घायल कर दिया। उधर, शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed