फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fifty thousand reward for giving information about Shaurya

Baghpat News: शौर्य की जानकारी देने पर पचास हजार का इनाम

Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fifty thousand reward for giving information about Shaurya
फखरपुर निवासी लापता बालक शौर्य - फोटो : KAHKRA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। ग्राम फखरपुर से लापता बालक शौर्य की तलाश छह थानों की पुलिस, डाग स्क्वायड और पीएसी के जवान कर रहे हैं। पुलिस घर-घर जानकारी जुटा रही है। इसके बावजूद पांच दिन बीतने पर भी सुराग नहीं लग सका है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने बालक शौर्य का पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
क्षेत्र के ग्राम फखरपुर निवासी सोहनवीर सिंह का छह वर्षीय पुत्र शौर्य बीती 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर लौटते समय लापता हो गया था। उसके दादा जगवीर सिंह ने पुलिस को शौर्य के लापता होने की जानकारी दी थी। इतना ही नहीं गुमशुदगी दर्ज कराकर सकुशल बरामदगी की मांग की थी। पुलिस तभी से बालक की तलाश में जुटी है। लापता बालक शौर्य का पांच दिन बाद सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

खेकड़ा, चांदीनगर, बागपत, बड़ौत, सिंघावली अहीर और बालैनी सहित छह थानों की पुलिस, डॉग स्क्वायड और पीएसी के जवान दिन-रात जंगल में बालक की तलाश में जुटे हैं। पुलिस ग्रामीणों से घरों में भी बालक के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके बावजूद पुलिस खाली हाथ है। बालक शौर्य के नहीं मिलने से मां मोनिका, पिता सोहनवीर सिंह और दादा जगवीर सिंह समेत अन्य परिजनों का बुरा हाल है। बालक के नहीं मिलने से ग्रामीणों में भी मायूसी छाने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा के साथ थाने पहुंचकर सीओ विजय चौधरी एवं थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा समेत सभी उपनिरीक्षकों और बालक की तलाश में जुटी टीम के साथ बैठक की। इसमें बालक शौर्य की बरामदगी के लिए रूपरेखा तैयार की। पुलिस अधीक्षक ने बालक के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। कहा कि जानकारी देने वाले का नाम एवं पता गोपनीय रखा जाएगा।

वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि बालक शौर्य की तलाश में बागपत जनपद की पुलिस टीमों के साथ ही आसपास के जनपद के थानों की पुलिस जुटी है। बालक को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बालक शौर्य के लापता होने के चलते गांव में परेशान खडे ग्रामीण

बालक शौर्य के लापता होने के चलते गांव में परेशान खडे ग्रामीण- फोटो : KAHKRA

ग्राम फखरपुर में लापता बालक शौर्य की तलाश में जुटी डाग स्कवाड टीम

ग्राम फखरपुर में लापता बालक शौर्य की तलाश में जुटी डाग स्कवाड टीम- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed