फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fertilizer seed seller and his partner attacked with a shovel

Baghpat News: खाद बीज विक्रेता और उसके साथी पर बलकटी से हमला

Wed, 24 Apr 2024 04:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Wed, 24 Apr 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer seed seller and his partner attacked with a shovel
बालैनी। मवीकलां गांव में खाद बीज विक्रेता और उसके साथी पर गांव के ही पिता पुत्र समेत चार लोगों ने बलकटी और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें खाद बीज विक्रेता और उसका दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मवीकलां गांव में रहने वाले हवा सिंह ने बताया कि वह अपनी खाद बीज की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी गांव का ही सागर और प्रशांत आए और उसे धमकी देकर चले गए। इसके थोड़ी देर बाद सागर अपने पिता संजीव कुमार, प्रशांत और परम के साथ लाठी डंडे और बलकटी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। जिसमें हवा सिंह और उसका दोस्त अजय घायल हो गया। इस मामले में थाना प्रभारी साक्षी सिंह ने बताया कि चारों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रशांत को गिरफ्तार कर बलकटी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed