{"_id":"5ffddd238ebc3e316538c2fa","slug":"female-constable-tried-to-die-baraut-news-mrt520070631","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांस्टेबल ने की जान देने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांस्टेबल ने की जान देने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना बिनौली में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने सोमवार की रात जहरीला पदार्थ खाकर और फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसके साथ रह रही दूसरी कांस्टेबल के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। गंभीर हालत में उसे बड़ौत के एक अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
महिला कांस्टेबल जनपद हापुड़ की रहने वाली है। वर्तमान में वह बिनौली थाने में तैनात है और क्षेत्र में ही साथी महिला कांस्टेबल के साथ किराये के मकान में रहती है। सोमवार की रात उसने पहले तो जहरीला पदार्थ खाया। इसके बाद फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। साथ रहने वाली महिला कांस्टेबल की आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और महिला कांस्टेबल को बचाया। सूचना पर थाने से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने उसे गंभीर हालत में बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि महिला कांस्टेबल का पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसने परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। फिलहाल उसकी हालत ठीक है।