फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   female beautician gave tahrir against javed habib

महिला ब्यूटीशियन ने जावेद हबीब के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
female beautician gave tahrir against javed habib
बड़ौत (बागपत)। हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की कटिंग करते वक्त बालों पर थूकने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में दिखाई देने वाली महिला ब्यूटीशियन भी सामने आ गई है। उसने बड़ौत कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला मुजफ्फरनगर का बताते हुए वहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी है। इस पर महिला ने सीएम पोर्टल पर की शिकायत की है। साथ ही कहा कि इस मामले को दो वर्गों का मुद्दा न बनाएं, मुझे इंसाफ दिलाएं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की वीडियो में दिखाई देने वाली महिला पूजा गुप्ता बड़ौत नगर की रहने वाली है। उसका मीरापुर रजबहे की पटरी पर वंशिका के नाम से ब्यूटी पार्लर है। उसने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि तीन जनवरी को मुजफ्फरनगर के एक सेमिनार में भाग लेने के लिए उनके पास निमंत्रण आया था। सेमिनार में जाने माने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब मुख्य अतिथि थे। जावेद ने हेयर कटिंग सिखाने के नाम पर उन्हें मंच पर बुलाया और सिर को दबा दिया। कटिंग के दौरान दो बार उनके बालों में थूका है। कहा कि यदि पार्लर में पानी की कमी है तो आप बालों में थूक कर भी हेयर कटिंग कर सकते हैं। देखो, मेरे थूक में कितना दम है। इसकी वीडियो उनके पति ने बना ली। कहना है कि सेमिनार में उनका अपमान हुआ है। उनके खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज करने गई तो कोतवाली में कोई सुनवाई नहीं हुई और पुलिस कर्मियों ने धमकाते हुए कोतवाली से भगा दिया। जिसके बाद पीड़िता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

साथ ही उसने खुद की एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। वह वह दुखी होते हुए कह रही है कि बहुत से लोग इस वीडियो को दो वर्गों का मुद्दा बनाकर बनाकर शेयर कर रहे है, मुझे तो इंसाफ चाहिए। ताकि अन्य किसी महिला के साथ कोई वाक्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने कार्रवाई की उठाई मांग, महिला को दिलाया जाएगा इंसाफ
स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अरविंद भोला का कहना है कि यह हिंदू संगठनों से जुड़ी सभी महिलाओं का अपमान है। इससे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में सीओ हरीश भदौरिया से बातचीत हुई है। यदि जल्द आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
जिस जगह घटना होती है, उससे संबंधित थानों में ही मुकदमा दर्ज होता है। फिर भी शिकायत आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - हरीश भदौरिया, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed