फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fed up with the hemp smugglers wrote 'House is for sale'

गांजा तस्करों से तंग आकर लोग मकान बेचने को मजबूर

Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the hemp smugglers wrote 'House is for sale'
बड़ौत में गुराना रोड पर गली न.8 में घर पर ताला लगाता आदमी। - फोटो : BARAUT
गांजा तस्करों से तंग आकर लिख दिया ‘मकान बिकाऊ है’
विज्ञापन

महिलाओं ने गुराना रोड पर किया प्रदर्शन, 21 मकानों पर लिखा है बिकाऊ, पलायन की दी चेतावनी, क्षेत्र में पीएसी तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। गुराना रोड गली नंबर आठ में गांजा तस्करों से तंग आकर हिंदू व मुस्लिम वर्ग के 21 लोगों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया है। लोगों ने कार्रवाई न होने पर पलायन की चेतावनी दी है। वहीं, महिलाओं ने गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। उधर, कोतवाली पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार जेल भेजा है।
लोगों का कहना है कि गुराना रोड गली नंबर आठ में पिछले पांच साल से पुलिस की मदद से एक वर्ग की महिला और उसका परिवार खुलेआम गांजा तस्करी कर रहे हैं। जो भी इसका विरोध करता है, उसके साथ मारपीट व परिवार की महिलाओं व युवतियों के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की जाती है। छोटे-छोटे बच्चों को नशे की लत डाली जा रही है। तीन दिन पूर्व भी इस धंधे का विरोध करने पर दूसरे वर्ग के गांजा तस्करों ने गली में रहने वाले वीरेंद्र शर्मा को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि पथराव कर 10 से अधिक जख्मी कर दिए थे।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गांजा तस्करों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इस संबंध में कोतवाल का कहना था कि तीन गांजा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है, अन्य नामजद तस्करों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र में गांजा तस्करी का धंधा बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के घरों के बाहर लिखा ‘मकान बिकाऊ है’
गुराना रोड गली नंबर आठ में ताहिर, बशीरुद्दीन, नवाब, सोनू, नदीमा, बबलू, अखिल, चांद पाल शर्मा, किरणपाल कश्यप, पूनम, संजय, जगमेहर, अशोक शर्मा, राजेश, शांति, श्रवण, जोगेन्द्र, उदयवीर, कल्लू, गौरव शर्मा, रोहताश।
ये बोले अधिकारी
एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा कि गांजा तस्करी की शिकायत प्राप्त हुई है। इस मामले को पुलिस की मदद से गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। वहीं, सीओ आलोक सिंह ने कहा कि गांजा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मोहल्ले में पीएसी तैनात कर दी है। फिलहाल क्षेत्र में शांति है।

चेयरमैन ने की रासुका लगाने की मांग
पालिका चेयरमैन अमित राणा ने डीएम, एसपी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत पर इस धंधे को बंद कराने व आरोपी गांजा तस्करों पर रासुका लगाने की मांग की है। अमित राणा ने कहा कि गांजा तस्करों के खिलाफ आंदोलन भी करना पड़ा तो करेंगे। प्रशासन सख्त कार्रवाई जल्द करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed