फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Fazalpur and Sherpur will become model villages

फजलपुर व शेरपुर बनेंगे मॉडल विलेज, प्रधान प्रशिक्षण के लिए चयनित

Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Fazalpur and Sherpur will become model villages
बिनौली। ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) अंतर्गत जनपद में मॉडल पंचायत तैयार किए जाने हेतु बिनौली ब्लॉक के फजलपुर सुंदरनगर व छपरौली ब्लॉक के शेरपुर गांव के प्रधान को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामित किया है। इसके लिए वे लखनऊ में 25 अप्रैल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाया जाए। इसके लिए प्रधानों को कई बिंदुओं पर काम करना होगा। गांव में कूड़े का निस्तारण, सफाई पर विशेष ध्यान देना। गांव के गली-मोहल्लों में मवेशियों के गोबर का निस्तारण, ग्राम पंचायतों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था और सभी सुविधाएं गांव में मिलें। जिससे ग्रामीणों को किसी काम के लिए शहर की ओर से न भागना पड़े। इसके लिए शासन ने जनपद बागपत से उत्कृष्ट कार्य करने के इच्छुक दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों के नाम मांगे थे। जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी बागपत अमित त्यागी ने बिनौली ब्लॉक के फजलपुर सुंदरनगर गांव के प्रधान सुधीर राजपूत व छपरौली ब्लॉक के शेरपुर गांव के प्रधान विकास कुमार का नाम शासन को भेजा। ये अब 25 से 27 अप्रैल तक दीनदयाल उपाध्याय, राज्य ग्राम विकास संस्थान व बक्शी का तालाब लखनऊ में होने वाला राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके लिए अपने गांव को मॉडल विलेज बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed