फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Faulty machines got repaired in a hurry

खराब पड़ी मशीनों को आनन फानन में कराया ठीक

Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Faulty machines got repaired in a hurry
बड़ौत में मशीन ठीक होने के बाद राशन वितरण करता राशन डीलर - फोटो : BARAUT
बड़ौत। राशन वितरण प्रणाली के तहत राशन डीलरों के यहां लगाई गई पीओएस मशीनों को लेकर अमर उजाला में रविवार को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित हुआ। खबर छपते ही आपूर्ति विभाग और प्रशासनिक के अफसर हरकत में आ गए और अवकाश के बावजूद रविवार में ही खराब पड़ी दर्जनों पीओएस मशीनों को आनन फानन में ठीक कराते हुए राशन वितरण प्रक्रिया बहाल कराई।
विज्ञापन

ये था मामला
जनपद में 403 राशन डीलरों में से 250 से अधिक राशन डीलरों की मशीनें खराब पड़ी थी। कई मशीनें तो बिल्कुल भी ऑन नहीं हो रही थी, तो कुछ में बैट्री व चार्जर तक नहीं थे। जिस कारण राशन डीलर राशन वितरण नहीं कर पा रहे थे। रोजाना कार्ड धारकों को राशन डीलर के यहां से मायूस होकर लौटना पड़ रहा था। लेकिन राशन डीलरों व कार्ड धारकों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बावजूद आपूर्ति विभाग के अफसर इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस समस्या को रविवार के अंक में जैसे ही प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया, आपूर्ति विभाग व प्रशासनिक अफसरों में हड़कंप मच गया। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने इस संबंध में नाराजगी जताते हुए आपूर्ति निरीक्षक सहित अन्य विभाग के कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और तुंरत मशीनों को ठीक कर राशन वितरण शुरू कराने को कहा। खुद एसडीएम ने भी नगर सहित देहात क्षेत्र के खड़खडी, जलालपुर, बिजरौल, बावली, माजरार के राशन डीलरों के यहां पर निरीक्षण किया और कई मशीनों को ठीक कराकर राशन वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन पाकर खिल उठे चेहरे
कार्डधारक खालिदा व जमील का कहना था कि एक सप्ताह से भी अधिक समस्या से परेशानी हो रही थी। अब जाकर राशन मिला है। नेहा व रश्मि ने अमर उजाला का आभार जताया। कार्डधारक राजवीर, अशोक व प्रवीण ने भी राशन पाकर खुशी जताई।
मशीनों को ठीक कराकर राशन वितरण शुरू करा दिया गया है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही मिलने पर आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों को कार्रवाई की हिदायत दी गई है। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम बड़ौत

कई जगहों पर सर्वर न होने के कारण मशीनें काम नहीं कर रही थी, जो मशीनें खराब थी, बैट्री या फिर चार्जर नहीं था। राशन डीलरों को उपलब्ध करा दिया गया है। राशन वितरण नियमित हो गया है। - आलोक, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed