फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   fault is not in Kanvdion's security

कांवड़ियों की सुरक्षा में न हो चूक

Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
fault is not in Kanvdion's security
पुरा महादेव मंदिर का निरीक्षण करते एडीजी दलजीत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने मंगलवार को पुरा महादेव मंदिर में तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने  कांवड़ यात्रा में आतंकी घटना की कोई आशंका से इंकार किया है। फिर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी आईजी जोन सुजीत पांडेय, डीजीआई लक्ष्मी सिंह, डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी पूनम के साथ पुरा महादेव मंदिर पहुंचे।  एडीजी ने  सबसे पहले गेस्ट हाउस में अफसरों की मीटिंग ली।
विज्ञापन


उन्हें आवश्यक  निर्देश दिए। इसके बाद मंदिर परिसर में तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया  मेले के सभी प्वाईंटों की अफसरों को अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी बात की परेशानी न हो। बैरिंकेटिंग का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर एएसपी अजी जुल हक, सीओ कर्मवीर सिंह, सीओ श्वेतांभ पांडेय, मेला सैल प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर समिति से ली जानकारी 
बागपत। एडीजी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मेले संबंधी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि मंदिर में कितने कांवड़ियों की संख्या रहती है। मेले के दौरान कभी कोई हादसा तो नहीं हुआ। इस मौके पर संजीव शर्मा, सुरेंद्र यादव, नौराज मलिक के अलावा कस्बा अमीनगर सराय चेयरमैन मांगेराम यादव आदि मौजूद रहे। 

मंदिर में किया जलाभिषेक 
बागपत। एडीजी दलजीत चौधरी ने परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया साथ ही वहां पर पौधरोपण भी किया। 

कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया 
दोघट। एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत सिंह ने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर भड़ल से दाहा गांव तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने रास्ते में कई कांवड़ियों के साथ बातचीत भी की। एडीजी कानून व्यवस्था अपने काफिले के साथ मुजफ्फरनगर जनपद में कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करने के बाद बागपत जनपद के भड़ल गांव पहुंचे।


उन्होंने भड़ल पुलिस चौकी पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वे दाहा गांव की तरफ चल दिए। रास्ते में उन्होंनेे  कांवड़ियों से कहा कि यदि कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी कांवड़िए को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed