{"_id":"596d0a504f1c1b1e518b4824","slug":"father-dies-in-shock-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या के सदमे में पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की हत्या के सदमे में पिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलाना
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौलतपुर के कपड़ा विक्रेता अयूब की हत्या के राज से पुलिस अभी तक पर्दा नहीं उठा सकी। बेटे की हत्या के गम में बुजुर्ग पिता को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई। बेटे के बाद पिता की मौत से गांव में गम है।
ग्रामीणों ने पहले ही पुलिस को खुलासे के लिए पांच दिन का समय दिया है। ग्रामीणों ने कहा वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। कपड़ा विक्रेता अयूब की कैड़वा के निकट बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अभी तक पुलिस इस राज से पर्दा नहीं उठा सकी है कि अयूब की हत्या की वजह क्या है।
ग्रामीणों ने अयूब की हत्या के विरोध में मेरठ मार्ग जाम कर दिया था। उधर, सोमवार को अयूब के बुजुर्ग पिता यूसुफ को दिल का दौरा पड़ा। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां के डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में यूसुफ ने दम तोड़ दिया। बेटे के बाद पिता की मौत से गांव में गम का माहौल है। पुलिस के प्रति ग्रामीणों के बीच नाराजगी पनप रही है। ग्रामीणों ने कहा यदि पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाती तो आंदोलन किया जाएगा।