{"_id":"6133a05c8ebc3e494c7def5e","slug":"farmers-will-not-kneel-before-the-government-a-call-to-make-the-mahapanchayat-a-success-baghpat-news-mrt5547733178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के आगे घुटने नहीं टेकेगा किसान, महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के आगे घुटने नहीं टेकेगा किसान, महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन
कूडी गांव में बैठक को संबोधित करते दुह्ण खाप चौधरी अतरसिंह
- फोटो : BAGHPAT
दोघट/बिनौली/बालैनी। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आज होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए शनिवार को चौगामा क्षेत्र में जगह-जगह किसानों की पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत एतिहासिक होगी। किसान सरकार के सामने घुटने नहीं टेकेगा। वक्ताओं ने पंचायत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मुजफ्फरनगर पहुंचने का आह्वान किया गया।
मवींकला में शनिवार को सौराज सिंह के आवास पर किसानों की पंचायत हुई। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसान सरकार को संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में शामिल होकर अपनी ताकत का एहसास कराएं। इस मौके पर नरेंद्र डॉक्टर, सुभाष उज्ज्वल, चौधरी स्वराज सिंह, अशोक, उपेंद्र, ब्रह्मपाल, मीनू शर्मा, नीटू मौजूद रहे। रालोद नेता राजू तोमर सिरसली ने बिनौली क्षेत्र के रंछाड व बिनौली गांव में जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।
दोघट के तवेलागड़ी में पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह के आवास पर हुई पंचायत में ग्राम प्रधान राजीव कुमार, आनंद छिल्लर, रामवीर, वेदपाल, सुधीर, सुरेंदर, विनय, विनोद, कंवरपाल, देशपाल, अनंगपाल, लोकेंद्र, चेयरमैन संजीव, लोकेंदर ने कहा कि किसान महापंचायत में गांव के प्रत्येक घर से एक एक व्यक्ति महापंचायत में पहुंचेगा। बामनोली में देवेंद्र के आवास पर किसानों की पंचायत में नरेश डायरेक्टर, वीरपाल राठी, संजीव मान, डॉ कुलदीप, उज्ज्वल, रविंद्र तोमर, विकास प्रधान, बबली तोमर, जित्तू मलिक, मोहित मुखिया, अमित चिकारा, अजीत सोलंकी, गगन धामा, विनेश राणा, सुरेंद्र प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, महिपाल प्रधान ने कहा कि शनिवार को महापंचायत में किसान अपनी एकजुटता का परिचय देंगे।
विज्ञापन
बिनौली गांव में हुई किसानों की बैठक में मंगलसेन धामा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। प्रधान उपेंद्र धामा ने कहा कि सुबह बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से महापंचायत में शामिल होने के लिए कूच करेंगे। पंचायत में अशोक धामा, उदयवीर धामा, गगन धामा, उपेंद्र धामा, कुलवीर धामा, अमित धामा, विनेश धामा, मगनवीर,भारत सिंह, विनीत, देवेंद्र चौहान, अभिषेक, शनि, सुधीर धामा, वीरेंद्र धामा, चमन, अर्जुन आदि किसान शामिल रहे। उधर गलहैता, जिवाना, सिरसली, रंछाड गांवों में भी किसानों ने बैठक कर बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।
अपनी ताकत का एहसास कराएंगे किसान
दोघट। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर की पंचायत में किसान सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। पंचायत में यूपी के अलावा हरियाणा और राजस्थान से भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। दोघट कस्बे में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर शुक्रवार की देर रात भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश सिंह टिकैत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुजफ्फरनगर की महापंचायत ऐतिहासिक होगी। किसान तीनों कृषि बिल वापस करा कर ही दम लेंगे। उधर, शनिवार को कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर महापंचायत हुई। इसमें हरियाणा से सर्व जाति खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि हरियाणा के किसानों की भागीदारी यूपी के किसानों से कम नहीं रहेगी। हरियाणा के 22 जिलों के गांवों में बसों की व्यवस्था कराई गई है। देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह कहा कि मुजफ्फरनगर में किसान सम्मान महापंचायत में रिकॉर्ड तोड़ किसान पहुंचेंगे। हरियाणा यूपी से किसानों के कई जत्थे मुजफ्फरनगर पहुंच चुके हैं। इस मौके पर अभयराम कंडेला, जोगिंदर लम्बरदार, नरेंद्र राठी, इकबाल सिंह डायरेक्टर, राजेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी, रामनाथ पंवार, प्रमोद तोमर, नरेंद्र राठी, धर्मपाल सिंह, राजीव छिल्लर, सचिन राठी, धीर सिंह, पवेंद्र मुखिया आदि मौजूद रहे।
सुरक्षा के लिए लिहाज से पुलिस तैनात
दोघट। मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने बड़ौत से लेकर भड़ल चेक पोस्ट तक बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग का निरीक्षण किया और पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पंचायत में जाने के लिए हरियाणा, राजस्थान के किसान आने शुरू हो गए है। सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिस तैनात कर दी गई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई गड़बड़ी होने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। पुलिस ने महापंचायत में जाने वाले लोगों के साथ मधुर व्यवहार के निर्देश दिए।