फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers will hold a Panchayat on March 23 after organizing a tractor march.

Baghpat News: 23 मार्च को ट्रैक्टर मार्च निकालकर पंचायत करेंगे किसान

Thu, 21 May 2026 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will hold a Panchayat on March 23 after organizing a tractor march.
-दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली में कट की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं किसान
विज्ञापन

फोटो-17
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गांगनौली गांव में कट की मांग को लेकर किसानों का धरना बुधवार को 11वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने अपनी मांग पूरी न होने पर 23 मार्च को गांगनौली से बराल तक ट्रैक्टर मार्च निकालने और पंचायत करने का निर्णय लिया है। यह कट करीब 40 गांवों के लोगों को प्रभावित करता है, जिसे एनएचएआई बंद करने की तैयारी में है।


पूर्व प्रधान धर्मेंद्र राठी ने गांगनौली गांव में चल रही बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधिकारियों ने पहले अपनी सुविधा के लिए यह कट बनाया था। अब इसे बंद की तैयारी चल रही है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी होगी। राठी ने स्पष्ट किया कि जब तक कट को स्थायी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान तभी पीछे हटेंगे जब उनकी मांग मान ली जाएगी। किसानों का कहना है कि यह कट उनके दैनिक जीवन और आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मुद्दे पर स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई के बीच बातचीत का कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। इस आंदोलन में अक्षय, नरेंद्र पंवार, सचिन और धीरज राठी सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed