{"_id":"653e5e0790b6e40c1c00d7d9","slug":"farmers-will-give-sugarcane-only-after-payment-to-kinauni-mill-baghpat-news-c-28-1-bag1001-6688-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किनौनी मिल को भुगतान होने के बाद ही गन्ना देंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किनौनी मिल को भुगतान होने के बाद ही गन्ना देंगे किसान
विज्ञापन
फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। पलड़ा गांव में किनौनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसानों का आरोप है कि किनौनी मिल ने उनके गन्ने का समय पर भुगतान नहीं दिया। किसानों ने भुगतान मिलने तक मिल को गन्ना देने से इंकार कर दिया।
धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि लखनऊ, मेरठ आदि स्थानों पर अधिकारियों से दूसरे मिल का क्रय केंद्र बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक नहीं बदलवाया गया है। किसानों को सिर्फ आश्वासन दिया गया है। नाराज किसानों ने चेतावनी दी कि वे किनौनी मिल का भुगतान मिलने तक गन्ना नहीं देंगे। साथ ही मोहम्मद खूंटी के किसानों ने भी चेतावनी दी कि जब तक किनौनी मिल का क्रय केंद्र बदलकर दूसरे मिल का क्रय केंद्र नहीं लगवाया जाता है, तब तक गन्ना नहीं देंगे। इस मौके पर रहीसुद्दीन, खालिद, जाहिद, इमरान, सईद, इंद्रपाल, पीतम महिपाल, कांति, ओमबीर, भोपाल, रामपाल, राजू, सुरेश आदि मौजूद रहे।