फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers who did advanced farming honored in Baghpat Festival

बागपत महोत्सव में उन्नत खेती करने वाले किसान सम्मानित

Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers who did advanced farming honored in Baghpat Festival
बागपत के एसपीआरसी डिग्री कालेज में किसान चैक देकर सम्मानित करते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
- जिलाधिकारी ने 12 फार्म मशीनरी की चाबी किसानों को सौंपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बागपत महोत्सव ‘अमृतांजलि’ में डीएम राजकमल यादव ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में किसानों को उद्यान, कृषि, गन्ना विभाग की योजनाओं की जानकारी और किसानों को जैविक खेती के लिए जागरूक किया। फसल प्रबंधन अवशेष के निस्तारण के लिए 12 किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर फार्म मशीनरी की चाबी दी गई। इस मौके पर सीडीओ रंजीत सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, जिला गन्ना अधिकारी डॉ अनिल भारती, उद्यान अधिकारी दिनेश अरुण, कुलबीर ढाका मौजूद रहे।
इन किसानों को किया गया सम्मानित
डीएम राजकमल यादव ने घिटौरा की सुधा, कोताना की विद्यावती, के अलावा सहंसरपाल, नहार सिंह, प्रवीन कुमार, रजनीश, अशोक, कपिल, गजराज, जगत सिंह, श्याम सिंह, वेदप्रकाश, सुरेन्द्र सिंह, चमन, मुनेश देवी, इंदर बजाज, दिलशाद अहमद, ओमप्रकाश, बहादुर, विष्णुदत्त, यशपाल, दीपक, , प्रकाशी, बलेराम, विरेन्द्र, फैय्याज हुसैन, दीपक कुमार, राजीव, नरेन्द्र, रमेश, सचिन त्यागी, अनिल तोमर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रमाण पत्र पाकर गदगद हुए किसान
मिर्च की खेती करने के लिए सम्मानित हुई कोताना की विद्यावती परिवार के साथ खेती संभाल रही है। उसका कहना था कि उसके पति शिक्षक है। वह शुरू से ही अपने सास और ससुर के साथ खेती संभाल रही है। भगौट की मुनेश देवी पशुपालन कर अपनी आजीविका चला रहा है। नौकरी न होने के कारण उसे पशुपालन को अपनी आजीविका का आधार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भी दिए टिप्स
किसान दिवस में आए निरपुड़ा के जितेंद्र राणा ने किसानों को रासायनिक खेती के बजाए जैविक खेती करने के लिए जागरूक किया। गठीना के राजेंद्र सिंह का कहना था कि समय पर बकाए का भुगतान मिल जाए तो गन्ने से बेहतर कोई फसल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed