फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers who burn stubble or leaves in their fields will be deprived of schemes

Baghpat News: खेत में पराली या पत्ती जलाने वाले किसान योजनाओं से रहेंगे वंचित

Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers who burn stubble or leaves in their fields will be deprived of schemes
शामली। खेत में पराली से लेकर पत्ती जलाने वाले किसानों पर कृषि विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खेत में पराली जलाने वाले किसानों को अब कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद कृषि विभाग ने कई स्थानों पर अभियान चलाया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 28 नवंबर के अंक में जिला बनने के 12 साल बाद भी एक्यूआई मापने की सुविधा नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी, जिसमें खेत में पत्ती जलाने के मामलों का भी खुलासा किया था। कृषि विभाग के अधिकारियों ने शामली, कांधला, कैराना और अन्य स्थानों पर अभियान चलाया। थानाभवन में किसान जमशेद द्वारा खेत में पत्ती जलाने की सूचना कृषि विभाग को सेटेलाइट के माध्यम से मिली। उक्त किसान को विभाग की योजनाओं से वंचित रखा जाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि जनपद में अब तक 26 सूचनाएं सेटेलाइट के माध्यम से प्राप्त हुईं, जिनमें एक मामला पराली जलाने, गन्ने की पत्ती जलाने की 8 और कूड़ा अवशेष जलाने की नौ तथा 8 अन्य सूचनाएं मिली हैं। संबंधित कृषकों से जुर्माने की 25 हजार रुपये की वसूली की जा चुकी है तथा कृषि विभाग एवं गन्ना विभाग की कई सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को यह सलाह दे रहे कृषि विभाग के अधिकारी
कंबाइन से धान की कटाई करते समय अनिवार्य रूप से एसएमएस का प्रयोग करना सुनिश्चित करें। कोई भी कंबाइन हार्वेस्टर स्वामी बिना एसएमएस के धान की कटाई करते हुए पाया जाता है तो उसको तुरन्त सीज कर दिया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा जनपद शामली को 20 हजार बायो डीकम्पोजर का लक्ष्य प्राप्त हुआ था जिसके सापेक्ष सभी 20 हजार बायो डीकम्पोजर का वितरण किया जा चुका है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से खेतों में पराली या पत्ती नहीं जलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed