{"_id":"691f01e73bce1964c20e9f8d","slug":"farmers-were-given-information-about-improved-seeds-and-protection-of-crops-from-diseases-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-142166-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: किसानों को उन्नत बीज और फसलों को रोगों से बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: किसानों को उन्नत बीज और फसलों को रोगों से बचाव की जानकारी दी
विज्ञापन
-बिनौली ब्लॉक परिसर में किसान गोष्ठी हुआ आयोजन, किसानों को जागरूक किया
फोटो-दो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को किसान मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को उन्नत बीज और फसलों को रोगों से बचाव की जानकारी दी।
कृषि मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने फीता काटकर किया। मेले में सहायक विकास अधिकारी डॉ. प्रदीप सहरावत ने किसानों को रबी की फसलों में लगने वाले कीट, रोग एवं उनसे बचाव की जानकारी दी। संजय कुमार ने राजकीय बीज भंडार पर रबी फसलों के बीज उपलब्ध होने, फसलवार बीजों पर देय अनुदान की जानकारी दी। गन्ना विशेषज्ञ ब्रह्मसिंह ने किसानों को विभिन्न प्रजातियों के गन्ना, उनमें लगने कीट व रोग के बचाव के उपाय बताए। रणवीर सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण के लिए नमूने लेने की विधि को समझाया। तेजपाल सिंह ने किसानों को फार्मर रजस्ट्री और उसके लाभ की जानकारी दी। बॉबी शर्मा ने बैंक द्वारा चलाई जा रही लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। गोष्ठी में बलजोर सिंह, अतुल, राजू तोमर सिरसली, फूल सिंह, देवेंद्र, श्रवण गिरी, प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।