फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers vows

किसानों ने हुंकार भरी

Wed, 09 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Wed, 09 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers vows
विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगा लुहारी के ग्रामीणों ने विद्युत निगम के स्टोर (वर्कशाप) पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने कार्यशाला की तालाबंदी कर दी। पुलिस से भी उलझ गए। एसडीओ के आश्वासन के बाद ही वह लौटे।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि दो दिन से उनके गांव का 250 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका हुआ था। जिसे किसानों ने कार्यशाला पर जमा करा दिया था, लेकिन उसके बदले दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजपाल का आरोप है कि कार्यशाला में तैनात स्टोर कीपर बिना सुविधा शुल्क लिए ट्रांसफार्मर देने देने में आनाकारी कर रहे हैं, इसी बात को लेकर किसानों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत करने का प्रयास किया तो वह उनसे भी उलझ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एसडीओ  स्टोर वहां पहुंचे और किसानों को बुधवार तक ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया इसके बाद किसान शांत हुए। कार्यशाला पर तैनात एसडीओ एमपी सिंह का कहना था कि वर्कशाप पर दलाली या सुविधा शुल्क वसूली बर्दाश्त नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि आदेश दे दिया गया है किसानों के साथ किसी प्रकार की नाइंसाफी न हो। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। यदि किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो वह उसकी जांच कराएंगे।राजपाल प्रधान, वीरेंद्र, आजाद, आनंद, नवीन, भूरा,  देशपाल, बबलू, किरणपाल, राजपाल, हरेन्द्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed