फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers to meet the Chief Minister to demand an increase in circle rates.

Baghpat News: सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे किसान

Sun, 24 May 2026 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Farmers to meet the Chief Minister to demand an increase in circle rates.
रटौल। नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण के विरोध में शनिवार को 12 गांवों के किसानों ने पंचायत की। किसानों ने सर्किल रेट बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आवाज उठाई। सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


पंचायत फुलेरा गांव के दादी महाराज जी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। किसानों ने स्पष्ट किया कि वे पुराने सर्किल रेट पर अपनी जमीन का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। भागोट गांव निवासी काशीराम प्रधान ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि पुराने सर्किल रेट पर जमीन का अधिग्रहण नहीं होने दिया जाएगा। प्रधान ने किसानों को आगाह किया कि यूपीसीडा के अधिकारी गांवों में घर-घर जाकर सहमति पत्र भरवा रहे हैं। उन्होंने किसानों से इन सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर न करने की अपील की, क्योंकि इससे उनके हितों को नुकसान हो सकता है। किसान महेश यादव ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसान अपनी जमीन पर खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि कम रेट पर जमीन का अधिग्रहण होने से किसान पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन

किसानों ने जमीन के सर्किल रेट में वृद्धि की मांग की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अधिग्रहण के बदले 10 फीसदी विकसित प्लॉट देने की बात कही। किसानों ने यह भी मांग की कि प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। पंचायत में अन्य सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। यादव ने मांग की कि जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने के बाद ही अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाए। पंचायत में काशीराम प्रधान, रवि बैसला, जाकिर हसन, प्रधान जय भाटी, योगेंद्र, विजयपाल यादव, नरेश प्रधान, दीपक शर्मा सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-200 से ज्यादा किसान भर चुके हैं सहमति पत्र
फुलेरा, भागोट, सरफाबाद, गढ़ी कलंजरी, नवादा समेत 12 गांवों के जंगल में विकसित होने वाले नए औद्योगिक क्षेत्र की जमीन के अधिग्रहण को लेकर यूपीसीडा के अफसरों ने कई दिन पहले सहमति पत्र भरवाने शुरू कर दिए थे। इसमें अभी तक 200 से अधिक किसान सहमति पत्र भरकर हस्ताक्षर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed