फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers sitting on dharna in rain, embroidery mounted in collectorate

बारिश में धरने पर बैठे रहे किसान, कलक्ट्रेट में चढ़ी कढ़ाई

Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna in rain, embroidery mounted in collectorate
बारिश हुई तो डीएम कार्यालय के सामने दिया धरना: बागपत में शुक्रवार को झमाझम बारिश के दौरान डीएम का? - फोटो : BAGHPAT
बारिश में धरने पर बैठे रहे किसान, कलक्ट्रेट में चढ़ी कढ़ाई
विज्ञापन

बागपत। बारिश के बीच भी किसान शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रहे। कलक्ट्रेट में किसानों ने कढ़ाई चढ़ाई और वहां हलवा-पूरी बनाई गई। किसानों ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे।
विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस पर बैठक के दौरान कुर्सियां कम होने के साथ ही काफी कम अधिकारी पहुंचने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया था। वह किसान दिवस का बहिष्कार करके कलक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार को बारिश में किसान धरने पर बैठे रहे। वह बारिश शुरू होने पर डीएम कार्यालय के पास जाकर बैठ जाते और बारिश बंद होने पर धरनास्थल पर आकर बैठ जाते थे। किसानों ने कहा कि गन्ना राशि का भुगतान कराने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, बिजली कनेक्शन काटने पर रोक लगाने, विजिलेंस वालों पर कार्रवाई करने के बाद ही धरना खत्म करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र प्रधान, प्रताप गुर्जर, इंदरपाल जाट, प्रदीप धामा, शौकेंद्र मास्टर, सुरेश राणा, वीरपाल शबगा, उपेंद्र तोमर, हरेंद्र दांगी, धर्मपाल दांगी, पिंटू शबगा, नीटू, आकाश, संजय प्रधान, धर्मदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भाकियू का धरना है जहां धरना देते है वहीं भट्टी चला देते है: बागपत कलक्ट्रेट में धरने के दौरान भट

ये भाकियू का धरना है जहां धरना देते है वहीं भट्टी चला देते है: बागपत कलक्ट्रेट में धरने के दौरान भट- फोटो : BAGHPAT

लो जी ट्रेक्टर पर बन गया रैन बसेरा: बागपत कलक्ट्रेट में बारिश के दौरान ट्रेक्टर पर तिरपाल का सहार?

लो जी ट्रेक्टर पर बन गया रैन बसेरा: बागपत कलक्ट्रेट में बारिश के दौरान ट्रेक्टर पर तिरपाल का सहार?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed