फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers raised demand for solutions to problems

बिजली संशोधन बिल को सरकार ले वापस

Fri, 07 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers raised demand for solutions to problems
बिजली संशोधन बिल को वापस ले सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडौत। गूंगाखेड़ी गांव में बृहस्पतिवार को किसानों की पंचायत हुई। इसमें किसानों ने बिजली संशोधन बिल वापस लेने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द कराने व बढ़ी विद्युत दरों को वापस लेने की मांग उठाई। वहीं, चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं होने पर किसान गांव-गांव जनसंपर्क कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेंगे।
पंचायत की अध्यक्षता पूर्व प्रधान संजीव ने की तथा संचालन दीपक ने किया। पंचायत में छछरपुर, बावली, मलकपुर आदि गांव के किसान शामिल हुए। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान कासिमपुर खेड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का किसान व आमजन परेशान है। सरकार ने एक भी मांग पूरी नहीं की। किसान अपने हक के लिए सड़क पर उतरें तो उनके ऊपर लाठियां चलाकर किसानों की आवाज दबा दी। इतना ही नहीं लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी से किसानों को कुचल दिया। किसानों की आवाज को दबाने के लिए सरकार ने उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि किसानों के साथ हुए समझौते को केंद्र सरकार लागू करे व एमएसपी गारंटी कानून लाया जाए। बिजली संशोधन बिल 2022 को तत्काल निरस्त किया जाए। बुढ़ापे में किसानों को 10 हजार रुपये पेंशन दी जाए। साथ ही किसानों को जल्द से जल्द बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाया जाए और बढ़ी विद्युत दरों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed