{"_id":"5e46df6e8ebc3ee61c456ecb","slug":"farmers-raging-weighing-clerks-arrived-three-hours-late-kahkra-news-mrt468996083","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे देरी से पहुंचे तौल लिपिक भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे देरी से पहुंचे तौल लिपिक भड़के किसान
विज्ञापन

खेकड़ा। शहर में पाठशाला मार्ग स्थित ए गन्ना तौल केंद्र पर लिपिक के देरी से पहुंचने से आक्रोशित किसानों ने खूब हंगामा मचाया। इस दौरान किसानों ने प्रशासन से तौल कार्य सुचारु कराने की मांग की।
पाठशाला मार्ग पर बागपत शुगर मिल का ए गन्ना तौल केंद्र है। यहां आए दिन लिपिक देरी से पहुंचता है। इससे किसानों को गन्ना तौल कराने में समय की बर्बादी होती है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे किसान भैंसा-बुग्गियों व ट्रैक्टर ट्रॉलियों में गन्ना भरकर तौल केंद्र पर पहुंचे तो लिपिक नहीं पहुंचे थे। परेशान किसानों ने गाड़ियां खड़ी कर लिपिक का इंतजार करने लगे। इससे मार्ग पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे बाद लगभग 11 बजे लिपिक पहुंचे तो गुस्साए किसानों ने हंगामा कर दिया। किसी तरह तौल शुरू हुआ। किसानों ने शुगर मिल में फोन कर अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और तौल सुचारु कराने की मांग की। इस दौरान प्रदीप, मुकेेश, देवेंद्र, विकास, राजू, बिजेंद्र, रविंद्र, धर्मेंद्र, हरबीर, राजपाल, महेंद्र, दीपक आदि किसान मौजूद रहे।