{"_id":"5f761e208ebc3e9b7f06f2d3","slug":"farmers-put-up-fake-letter-for-cane-supply-application-canceled-baghpat-news-mrt5040498181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सप्लाई के लिए किसानों ने लगा दी फर्जी खतौनी, आवेदन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सप्लाई के लिए किसानों ने लगा दी फर्जी खतौनी, आवेदन निरस्त
विज्ञापन
गन्ना सप्लाई के लिए किसानों ने लगाई फर्जी खतौनी, आवेदन निरस्त
बागपत। चीनी मिलों को गन्ना आपूर्ति के लिए खट्टा प्रहलादपुर और बुढेड़ा गांव के किसानों ने कूटरचित खतौनी लगाकर आवेदन कर दिया। समिति की सदस्यता देने से पहले ऑनलाइन सत्यापन के दौरान जांच हुई तो 13 मामले पकड़ में आए। इस पर आवेदन निरस्त कर दिए गए। जिला गन्ना अधिकारी ने मामले की जांच के लिए एसडीएम सदर को पत्र लिखा है। तहसील की जांच में भी खतौनी फर्जी निकली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
पेराई सत्र से पहले किसानों ने गन्ना समिति बागपत की सदस्यता के लिए आवेदन किए थे। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने बताया कि जांच के समय मामला संदिग्ध मिला। खट्टा प्रहलादपुर के 12 और बुढेड़ा गांव के एक किसान के प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान प्रमाणपत्र संदिग्ध होने पर आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। खतौनी की जांच के लिए एसडीएम सदर को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है। वास्तविक भू-जोत से अधिक रकबा दिखाने के लिए कूट रचित प्रमाण पत्र किसानों ने तैयार कराए थे। तहसील के बाद कार्रवाई होगी।
-------------------------
नए सदस्यों की सूची की जा रही तैयार
बागपत। गन्ना समिति बागपत, मलकपुर और रमाला के नए सदस्यों की सूची तैयार कराई जा रही है। जिन किसानों ने नई सदस्यता ली है और आवेदन किए हैं, उनकी जांच भी चल रही है।
विज्ञापन
-------------------------
किसान दिखाएं वास्तविक रकबा : डीसीओ
बागपत। डीसीओ अनिल कुमार भारती ने कहा कि किसान अपना वास्तविक रकबा दिखाएं। नियमानुसार पर्चियां जारी होंगी, किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने के चक्कर में किसानों को किसी के झांसे में भी नहीं आना चाहिए।
-------------------------
इन किसानों के आवेदन किए निरस्त
बागपत। बुढे़डा निवासी अंकित कुमार, खट्टा प्रहलादपुर निवासी जितेंद्र ठाकुर, रमेश, राजीव, रामदास, क्षमा, रामभूल, लोकेश, दिनेश, चंद्रपाल, शिमला, आशा और प्रवीण शामिल हैं।