{"_id":"5ff066c58ebc3e3f755e0427","slug":"farmers-is-continue-to-protest-on-the-highway-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड में हाईवे पर डटे किसान, कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाड़ कंपाने वाली ठंड में हाईवे पर डटे किसान, कृषि कानूनों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन जारी
Sat, 02 Jan 2021 05:59 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 02 Jan 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर धरने पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में किसान हाड़ कांपने वाली सर्दी के बीच 15वें दिन भी हाईवे पर डटे हैं। उधर, 11 किसानों ने अनशन भी शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे किसान ब्रजपाल सिंह, महावीर सिंह, दरियाव सिंह का कहना है कि वह सर्दी में खेतों से गन्ना छीलकर चीनी मिलों तक ले जाने में समक्ष हैं। उन्हें ठंड से दिक्कत नहीं हैं, दिक्कत है तो केवल इस बात से कि उनके खून पसीने से उगाई गई फसल अब उनकी ही नहीं रहेगी। शायद फसल ही नहीं बल्कि जमीन भी। किसानों का कहना है कि कृषि कानूनों का तो उन्हें पता नहीं, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता है कि किसान और किसानी दोनों खतरें में है।
विज्ञापन
11 किसानों ने शुरू किया अनशन
राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर किसानों का धरना शनिवार को 15वें दिन भी जारी रहा। 11 किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में अनशन शुरू किया। जिनमें ब्रजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजीव तोमर, सुरेश राणा, जयवीर सिंह, दरियाव सिंह, सुबोध चौधरी, विपिन तोमर, देवराज, सहन्सरपाल, बबलू शामिल रहे। इस अवसर पर महावीर सिंह, विक्रम सिंह आर्य, रामपाल सिंह, अतर सिंह, जगदीश, राकेश, सीताराम, विश्वास चौधरी, गौरव तोमर आदि भी रहे। इस दौरान भगवानपुर नांगल गांव के मृतक किसान गलतान सिंह को किसानों ने श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: टूट पड़ा गमों का पहाड़: एक साथ जलीं तीन दोस्तों की चिताएं, रो पड़ा पूरा गांव, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
कृषि कानूनों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष : हिम्मत सिंह
भारतीय किसान यूनियन की जिला युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। हिम्मत सिंह ने कहा कि किसानों का कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: अद्भुत हुआ हस्तिनापुर का नजारा, वन्य क्षेत्र में नया साल मनाने पहुंचे पर्यटक, देखिए तस्वीरें
भगवानपुर नांगल गांव के किसान गल्तान सिंह की मौत पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दुख प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संजय कुमार, सौरभ कुमार, आलोक मानव, शहजाद अली, राजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, सुनील और जगदीश मौजूद रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/