फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers held a panchayat in the collectorate, told their problems to the officers in the middle

Baghpat News: किसानों की कलक्ट्रेट में हुई पंचायत, अफसरों को बीच में बैठाकर बताईं समस्याएं

Fri, 27 Sep 2024 06:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 27 Sep 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers held a panchayat in the collectorate, told their problems to the officers in the middle
कलक्ट्रेट में एडीएम और एसडीएम को पंचायत के बीच बुलाकर समस्या बताते किसान मजूदर संगठन के पदा​धिक
बागपत। किसानों की समस्याओं को लेकर शुरू हुई पदयात्रा बृहस्पतिवार को अमीनगर सराय कस्बे से कलक्ट्रेट में पहुंची। इसके बाद वहां पंचायत हुई और अफसरों को बीच में बैठाकर समस्या बताई। जहां किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन

पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सरकार से घरों की बिजली के लिए पांच सौ रुपये निर्धारित करने, मलकपुर चीनी मिल का बकाया गन्ना भुगतान कराने, चौगामा नहर में पानी छोड़ने की मांग की गई। कहा कि यदि किसानों का बकाया भुगतान मलकपुर चीनी मिल समय से नहीं करेगी तो किसान कैसे फसलों की बुवाई करेंगे और अपने परिवार का गुजारा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने एडीएम पंकज वर्मा व एसडीएम अविनाश त्रिपाठी को अपने बीच में बैठाकर समस्याओं से अवगत कराया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने कहा कि मंहगाई चरम पर है और डीजल, पेट्रोल व खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने पूर्ण कृषि ऋण माफ करने व 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव करने की मांग रखी। उन्होंने एडीएम व एसडीएम को समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, जिलाध्यक्ष कालूराम, दीपक शर्मा, परवेज अहमद, यशवीर हिलवाड़ी, नरेंद्र किरठल, नवीन मलिक, नीरज अरोड़ा आदि रहे।
- अमीनगर सराय से कलक्ट्रेट तक निकाली पदयात्रा
किसान मजदूर संगठन ने बुधवार को बड़ौत से पदयात्रा शुरू की थी जो पहले दिन अमीनगर सराय कस्बे में समाप्त हुई। बृहस्पतिवार को अमीनगर सराय से कलक्ट्रेट तक पदयात्रा निकाली। यात्रा में आगे किसान पैदल चले और उनके पीछे ट्रैक्टरों की लंबी लाइन रही। पदयात्रा का हिसावदा, डौला, मीतली, अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बा, हमीदाबाद नयागांव, सिसाना गांव में स्वागत किया गया। किसानों ने बागपत राष्ट्रवंदना चौक पहुंचने पर शहीदों का माल्यार्पण किया।

- बागपत-मेरठ हाईवे वन-वे हुआ, जाम लगा
किसानों की पदयात्रा को देखते हुए प्रशासन ने बागपत-मेरठ हाईवे को वन-वे कर दिया था। इससे हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बागपत से कलक्ट्रेट तक का सफर आधा घंटे से ज्यादा समय में पूरा करना पड़ा।
- ये हैं मुख्य मांगें
- किसानों का कृषि ऋण पूरी तरह से माफ हो।
- मलकपुर मिल से गन्ना भुगतान कराया जाए।
- गन्ने का भाव 450 रुपये घोषित किया जाए।
- 60 साल पूर्ण कर चुके किसानों व मजदूरों को 6 हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिले।
- बिना शर्त नलकूप की बिजली फ्री की जाए।
- घरों में स्मार्ट मीटर न लगाए जाए।
- घरों की बिजली के लिए पांच सौ रुपये निर्धारित किए जाए।
- बसौद गांव में प्रस्तावित बिजलीघर का निर्माण हो।
- जनपद के गांवों में स्थित तालाबों की खोदाई व चाहरदीवारी की जाए।
- युवाओं व छात्रों के पढ़ने के लिए लाइब्रेरी खोली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed