फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers did the immersion of agricultural laws

किसानों ने किया कृषि कानूनों का अस्थि विसर्जन

Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Farmers did the immersion of agricultural laws
बागपत के बड़ौत में पूर्वी यमुना नहर में नए कृषि कानून की अस्थियां विसर्जित करते किसान। - फोटो : BARAUT
किसानों का 14वें भी बड़ौत में जारी रहा धरना, पूर्वी यमुना नहर में किया गया अस्थि विसर्जन
विज्ञापन

छह जनवरी को होने वाली पंचायत की भी तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित औद्योगिक पुलिस चौकी के पास चल रहा किसानों का धरना शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों की अस्थियों का विसर्जन पूर्वी यमुना नहर में किया। इसके अलावा छह जनवरी को होने वाली पंचायत के लिए रणनीति भी तैयार की।
शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए आचार्य बलजोर सिंह आर्य ने बताया कि दो दिन पूर्व तीनों कृषि कानूनों की शवयात्रा निकाल उनका दाह संस्कार भी किया गया था। इसी को लेकर को पहले कृषि कानूनों के फूल एकत्रित किए गए और बाद में उनका विसर्जन पूर्वी यमुना नहर में किया गया। बताया कि छह जनवरी को महापंचायत की तैयारियों को लेकर गांव-गांव किसानों से संपर्क किया जा रहा है। दिल्ली में बैठे किसानों द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा, उसके अनुसार आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके बाद धरनास्थल पर किसानों की सभा हुई, जिसमें 26 जनवरी को लाल किले पर पहुंचने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पट्टी मेहर थांबेदार ब्रजपाल सिंह, सुमेर कुमार आर्य, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट जयवीर सिंह तोमर, सभासद आशुतोष तोमर, विकास मलिक एडवोकेट, यशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, गौरव तोमर, संजीव तोमर, विक्रम आर्य, शरद तोमर, धर्मपाल चेयरमैन, हरपाल चौधरी, मास्टर सुरेश राणा, मास्टर जितेंद्र तोमर, रणधीर सिंह छपरौली, विपिन ढिकाना, रणधीर ढिकाना, अमित, जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शौकेंद्र पहलवान के बेटे व बेटी ने बांटे बादाम
बड़ौत। शुक्रवार को धरनास्थल पहुंच कर सपा नेता शौकेन्द्र पहलवान ने अपने बेटे सत्यव्रत तोमर का जन्मदिन मनाया और धरना दे रहे किसानों को बादाम बांटे। किसानों ने बेटे सत्यव्रत व बेटी सारा तोमर को आशीर्वाद दिया।

महिलाओं के साथ पहुंची रालोद कार्यकर्ता
बड़ौत। रालोद कार्यकर्ता सोनिका चौधरी शुक्रवार को काफी संख्या में महिलाओं को लेकर धरनास्थल पर पहुंची और धरने को समर्थन दिया। सोनिका चौधरी ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। महिलाएं ही इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर राजेश, सत्यवती, पूनम, राजकुमारी, रेखा, आरती, सुमन, बबली, अंजलि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed