फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers' crops getting burnt due to breakage

तार टूटने से जल रही किसानों की फसलें

Mon, 10 Apr 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 10 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। गर्मी शुरू होते ही आग ने तांडव मचाना शुरू किया। आए दिन बिजली के तार टूटने से किसानों की लाखों रुपये की कीमत की फसल जल हो चुकी है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे किसानों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन शुरू करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन


  विद्युत निगम के अफसरों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है, क्योंकि आए दिन किसानों के खेतों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से किसानों की फसलें जल हो चुकी है, लेकिन किसानों की शिकायतों पर विभागीय अफसर मूकदर्शक बने हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रवासी रूपेंद्र चौधरी, रविंद्र प्रधान, ऋषि ठेकेदार, अनिल कुमार, महिपाल, बलबीर, मदन पाल आदि ने कहा खेतों से गुजरी विद्युत लाइन काफी वर्षों से जर्जर हालत है, जो आए दिन टूटकर खेतों में गिर रही है। शिकायत करने के बाद विभागीय अधिकारी जांच कर मुआवजे की बात कहकर किसानों को लौटा देते हैं, लेकिन मुआवजे के नाम पर किसानों को कुछ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक एक सप्ताह में बिजरौल, छछरपुर, गूंगा खेड़ी, बामनौली, बिनौली, हिलवाड़ी, गुराना आदि गांवों में विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से अब तक सैकड़ों बीघा फसल जल चुकी है। 


उधर, एक्सईएन प्रथम अजय कुमार ने कहा जिन किसानों की फसल जली है, वह पर टीम को भेजकर मामले की जांच करवाई जा रही है। पीड़ित किसानों को मुआवजा जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed