फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers blocked the highway in protest against the incident of Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे जाम किया

Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the highway in protest against the incident of Lakhimpur Kheri
रमाला (बागपत)। लखीमपुर खीरी की घटना पर रविवार रात को रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों का गुस्सा भड़क गया। रालोद कार्यकर्ताओं के साथ ही किसानों ने किशनपुर बराल बस स्टैंड पर पहुंचकर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे पुलिस व प्रशासन मेें हडक़ंप मच गया और अधिकारियों ने पहुंचकर रालोद कार्यकर्ताओं व किसानों को समझाने का प्रयास किया। रात तक धरना जारी था।
विज्ञापन

बड़ौत से रालोद नेता अरूण तोमर बॉबी व विश्वास चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ किशनपुर बराल बस अड्डे पहुंचे। जहां पहले से काफी किसान मौजूद थे। सभी दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर धरना देकर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई। किसानों ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना से साफ हो गया कि सरकार किसानों का दमन कर रही है और किसानों की मौत पर भी उसको कोई फर्क नहीं पड़ता है। इसलिए ही इस तरह की घटना की गई है। नेशनल हाईवे जाम किए जाने की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे और किसानों को घंटों तक मनाते रहे। इस दौरान किसान नेता राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रधान, विजय सिंह प्रधान, विनोद बराल, देवेंद्र सिंह, संतु सिंह, अरूण फौजी, मुंशी प्रधान, बीरेंद्र बराल, अशोक बराल, पूर्व प्रधान शुभम बराल, एडवोकेट सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed