फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers beware of government's divide and rule policy: Tikait

सरकार की फूट डालो राज करो वाली नीति से सावधान रहें किसान : टिकैत

Wed, 21 Jul 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers beware of government's divide and rule policy: Tikait
दोघट (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को दबाना चाहती है। मगर, किसान सरकार की हठधर्मिता के सामने नहीं झुकेंगे। कृषि कानून वापसी पर ही धरने से लौटेंगे। किसानों को सरकार की फूट डालो और राज करो वाली नीति से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन

दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर हुई पंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि किसान गन्ना बकाया भुगतान आदि समस्याओं से जूझ रहा है। कहा कि पीएम कार्यालय से गोपनीय रिपोर्ट मिली है कि यह सरकार धरना दे रहे किसानों के साथ कुछ भी करा सकती है। इसलिए सभी संगठित होकर रहे। जाति बिरादरी सिर्फ विवाह शादी तक ही रखे। सरकार की फूट डालो राज करो वाली नीति से बचना होगा। कहा कि 23 जुलाई की पुसार में होने वाली पंचायत को किसी कारणवश स्थगित किया गया है। पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत में ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे। कहा कि इस बीच यदि किसी कार्यकर्ता के साथ कोई बात होती है तो आपात पंचायत भी बुलाई जा सकती है।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता रामलाल शर्मा संचालन विक्रम शर्मा व राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर, थांबा चौधरी यशपाल सिंह, रामकुमार, राजीव कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह, रहीसुद्दीन, नरेंद्र राठी, देशपाल सिंह, रामकुमार राठी, अरूण कुमार, भाग्यवीर, प्रह्लाद सिंह, चरण सिंह, सलीम, इंद्रपाल, नियाजुद्दीन, धर्मपाल, धर्मेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed