फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers beaten up by Ghaziabad Police in Baghpat after protest against taking possession of acquired land

बागपत: अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने के विरोध में बवाल, किसानों पर फटकारी लाठियां, घसीटकर गाड़ी में डाला

Mon, 10 Oct 2022 08:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 Oct 2022 08:54 PM IST
सार

गाजियाबाद पुलिस ने धरने पर बैठे किसानों पर लाठियां फटकारीं और टेंट उखाड़ दिया। वहीं किसानों ने विरोध किया और जेसीबी के आगे लेट गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों को घसीटकर गाड़ी में डाला।

विज्ञापन
Farmers beaten up by Ghaziabad Police in Baghpat after protest against taking possession of acquired land
किसान की पिटाई करती गाजियाबाद पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अधिग्रहीत की गई जमीन के मुआवजे की दर में वृद्धि के लिए धरने पर बैठे किसानों को लोनी गाजियाबाद पुलिस के जबरन उठाने पर बवाल हो गया। किसानों ने विरोध किया तो पुलिस ने लाठियां फटकारीं, किसान जेसीबी के आगे लेट गए तो पुलिस ने उन्हें घसीटकर गाड़ी में डाल लिया। पुलिस ने भाकियू अंबावता के नेताओं सहित 15 किसानों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी ने घिटौरा के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया है और इसको लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को गाजियाबाद जिले के लोनी एसडीएम संतोष राय और सीओ रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ धरने पर पहुंचे और किसानों को जबरन उठाते हुए टेंट उखाड़ दिया गया। किसानों ने इसका विरोध किया तो उनके बीच हाथापाई होने लगी और पुलिस ने किसानों पर लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन


पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी चलवाकर जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान पीछे नहीं हटे और वह जेसीबी के आगे लेट गए। पुलिस ने विरोध कर रहे भाकियू अंबावजा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमन सिंह, मनवीर, रोहित ढ़ाका, जयनिवास, पप्पी प्रधान, बबली, बबलू शर्मा बाघू समेत करीब 15 को हिरासत में लिया। पुलिस वहां से सभी को लेकर चली गई तो गांव में इस बारे में पता चलने पर काफी संख्या में किसान वहां पहुंचे। किसानों ने रोष जताते हुए मंगलवार को पुलिस व प्रशासन के खिलाफ पंचायत का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: यादें ...जब मुलायम सिंह के सवाल पर सफाईकर्मी ने दिया था ऐसा जवाब, नेताजी ने कर थी बड़ी घोषणा

 

बागपत के किसानों की गाजियाबाद की तरफ है जमीन
बागपत का घिटौरा गांव गाजियाबाद की सीमा पर पड़ता है। यहां के किसानों की गाजियाबाद की तरफ जमीन है, जिसका यूपीएसआईडीसी ने अधिग्रहण किया हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Mulayam Singh Death: मुलायम सिंह यादव ने महिलाओं को दी थी बेलन उठाने की सलाह, पढ़ें- क्या थी वजह

किसानों का आरोप है कि उस जमीन का मुआवजा पुराने सर्किल रेट के अनुसार दिया जा रहा है, जबकि किसान जमीन के वर्तमान रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे है। इस मांग को लेकर ही गाजियाबाद की सीमा में किसानों का धरना चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed