फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers angry over the functioning of police-administration

पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भड़के किसान

Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over the functioning of police-administration
बृहस्पतिवार को थांबेदार पट्टी मेहर में हुई किसानों की पंचायत में नहीं हुआ कोई निर्णय
विज्ञापन

वक्ताआें ने पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति जताया विरोध, आज फिर से होगी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धरना दे रहे किसानों को हटवाने के विरोध में बृहस्पतिवार को थांबेदार पट्टी मेहर में किसानों की पंचायत हुई। इस में किसानों ने पुलिस-प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। पंचायत में किसान कोई निर्णय नहीं ले सके। शुक्रवार को फिर से पंचायत होगी।
थांबेदार चौधरी बृजपाल सिंह के आवास पर आयोजित पंचायत की अध्यक्षता दरियाव सिंह और संचालन बलजोर सिंह आर्य ने किया। पंचायत में बावली, मलकपुर, बड़ौत, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना, गुराना, लौहड्डा, वाजिदपुर, हिलवाड़ी गांव के किसान शामिल हुए। थांबेदार बृजपाल सिंह ने बताया कि धरना शांतिपूर्ण ढंग से चला रहा था, लेकिन रात में पुलिस ने चोरों की तरह धरने पर बैठे किसानों पर धावा बोल दिया और जमकर लाठियां बरसा दी। इसमें कई किसान घायल हो गए और आधा दर्जन किसान भी अभी तक गायब है, जिनका पता नहीं चल रहा। उन्होंने पुलिस पर किसानों के कपड़े व अन्य सामान चोरी करने का भी आरोप लगाया। पंचायत में चौबासी खाप चौधरी सुभाष, विक्रम आर्य आदि ने भी विचार रखे। देर शाम तक चली इस पंचायत में कोई निर्णय नहीं हो सका। बाद में सर्वसम्मति से शुक्रवार को फिर से पंचायत करने पर सहमति बनी। रणधीर सिंह ढिकाना, विपिन ढिकाना, जयवीर सिंह एडवोकेट, सागर तोमर एडवोकेट, कुलदीप, वीरेंद्र मास्टर गुराना शामिल रहे।
विज्ञापन

रालोद नेता भी पंचायत में हुए शामिल
बड़ौत। पंचायत में रालोद नेता भी शामिल हुए और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। जयवीर सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर, पूर्व विधायक अजय कुमार, सुरेश मलिक, विनोद, आशुतोष तोमर, अश्वनी तोमर, विकास बाछौड़ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत न करने पर बनाया दवाब
बड़ौत। थांबेदार ब्रजपाल के आवास पर दोपहर दो बजे पंचायत की सूचना पर प्रशासनिक अफसरों में अफरातफरी मच गई। सीओ के निर्देश पर कोतवाल अजय शर्मा सुबह ही थांबेदार बृजपाल के आवास पर पहुंचे और पंचायत न करने का दबाव बनाया। थांबेदार ने कहा कि पुलिस उन पर दबाव बना रही है।

गली में तैनात किया गया पुलिस बल
बड़ौत। शुक्रवार को होने वाली पंचायत में किसान शामिल न हो, इसके लिए थांबेदार के आवास के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, पूर्वी यमुना नहर आदि जगहों पर भी पुलिस बल लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed