फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   farmer news

Baghpat News: एक-दूसरे की फसल नहीं काट सकेंगे किसान

Sat, 14 Mar 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
farmer news
छपरौली। कुर्डी नांगल गांव में यमुना खादर की जमीन को लेकर हरियाणा के पानीपत के किसानों से चल रहे विवाद को देखते हुए शुक्रवार को दोनों राज्यों के अफसर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्या को सुनने के बाद आश्वासन दिया कि किसी भी राज्य के किसान ने दूसरे की फसल काटी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नांगल गांव के प्रधान जगपाल, नरेंद्र व बलजोर आदि ने बताया कि हर साल फसल काटने पर विवाद होता है और सोनीपत के किसान फसल काटकर ले जाते हैं। जब किसान विरोध करते हैं तो उन पर हमला करके घायल कर देते हैं। अब उनकी गेहूं की फसल तैयार हो गई और ऐसे में विवाद होने का खतरा बना हुआ है। किसानों की शिकायत के बाद बड़ौत एसडीएम भावना सिंह व सोनीपत से नायब तहसीलदार पहुंचे। उन्होंने जमीन का सीमांकन किया और किसानों की समस्या सुनने के बाद आश्वासन दिया कि भाईचारा बना रहेगा। इस बार किसी भी तरह का विवाद नहीं होगा और प्रशासन उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर नरेंद्र, रोहताश, सुरेंद्र, प्रवीन व महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed