{"_id":"68b2164b72f960aafa035614","slug":"farmer-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-137418-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मलकपुर मिल ने 53.53 करोड़ रुपये का भुगतान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मलकपुर मिल ने 53.53 करोड़ रुपये का भुगतान किया
विज्ञापन
बागपत। मलकपुर चीनी मिल ने किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान तेजी से करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को किसानों के खाते में 53 करोड़ 53 लाख रुपये का भुगतान भेज दिया गया। जल्द ही 80 करोड़ रुपये की चीनी बिक्री करने के बाद भुगतान किया जाएगा। अब भुगतान होने से किसानों को भी उम्मीद जगने लगी है।
पिछले कई साल से मलकपुर चीनी मिल का गन्ना भुगतान 30 फीसदी से भी कम रहता था लेकिन उस पर दबाव का असर पड़ने लगा है। मिल प्रबंधन ने किसानों का 10 जनवरी तक का भुगतान कर दिया। 53 करोड़ 53 लाख रुपये का गन्ना बकाया भुगतान करने के बाद अब मिल पर 230 करोड़ रुपये बकाया रह गया है।
मिल के पास अब 80 करोड़ रुपये की चीनी है। चीनी की बिक्री करने के बाद किसानों का भुगतान किया जाएगा। मिल के उप महाप्रबंधक विजय जैन ने बताया कि मिल को 100 करोड़ रुपये का लोन मिला था, जिससे किसानों का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
अब 150 करोड़ रुपये का लोन लेने के लिए कई बैंकों में संपर्क किया जा रहा है ताकि पेराई सत्र शुरू होने से पहले किसानों का भुगतान हो सके। जिला गन्ना अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि मलकपुर मिल ने जल्द ही गन्ना बकाया भुगतान करने का आश्वासन दिया है और अब मिल पर 230 करोड़ रुपये बकाया रह गया है।