फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer dies due to electrocution, SDO and JE taken hostage

Baghpat News: करंट लगने से किसान की मौत, एसडीओ और जेई को बंधक बनाया

Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution, SDO and JE taken hostage
करंट लगने से मृतक नवादा गांव निवासी किसान प्रताप का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
-नवादा गांव में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया
विज्ञापन

-ऊर्जा निगम और राजस्व विभाग से दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। नवादा गांव में खेत में चारा लेने गए किसान की हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने खेत में पहुंचे एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। जहां दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। नायब तहसीलदार और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने मृतक किसान के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
नवादा गांव निवासी किसान प्रताप (60) बुधवार सुबह करीब आठ बजे पशुओें के लिए चारा लेने खेत में गया था। बताया कि उसके खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। तभी खेत में पहुंचे किसान का पैर तार के ऊपर आ गया। जिससे उसकी चपेट में आते ही किसान झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं। जिन्हें मंगलवार को जुड़वाया गया था। लेकिन तार फिर से टूटकर खेत में गिर गया। उधर किसान की मौत होने के बाद पुलिस और ऊर्जा निगम के एसडीओ नरेश कुमार व जेई संजीव खेत में पहुंचे। जहां किसान की मौत होने से गुस्साए ग्रामीणों ने एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया और अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़ गए। दो घंटे तक हंगामा होने के बाद नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसान दुर्घटना बीमा योजना से पांच लाख रुपये और ऊर्जा निगम से पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के शरीर से उठता रहा धुआं, कई अंग अलग हुए
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद भी उसमें करंट दौड़ता रहा। जब किसान का पैर उसपर रखा गया तो उसके बाद पैर को हटा नहीं सके। किसान उस तार पर गिर गया और उसमें से धुआं भी उठने लगा। बताया जा रहा है कि किसान के कई अंग करंट के कारण अलग हो गए। इसको देखकर ही ग्रामीण काफी नाराज हुए कि तार टूटकर पड़ा रहा और ऊर्जा निगम के कर्मियों को पता तक नहीं चला। इस तरह ऊर्जा निगम की लापरवाही के कारण यह हादसा होने की बात कही गई।

15 दिन में मिलेगा मुआवजा
मृतक किसान के एक बेटा और दो बेटी है, जो शादीशुदा है। किसान की मौत होने से नवादा गांव में शोक की लहर छा गई। उधर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने कहा कि 15 दिन के अंदर मृतक किसान के परिवार को मुआवजे का लाभ दिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed