फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer dies after being cut by rotary tiller while plowing

Baghpat News: जुताई करते हुए किसान की रोटरी टिलर से कटकर मौत

Sat, 04 May 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 04 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being cut by rotary tiller while plowing
खेकड़ा। अब्दुलपुर गांव में खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा किसान नीचे गिरने पर रोटरी टिलर से शरीर दो हिस्सों में कट गया। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन हाल में किया अंतिम संस्कार।
विज्ञापन


अब्दुलपुर गांव के रहने वाले किसान अजय त्यागी का विवाहित बेटा आयुष त्यागी (24) शुक्रवार को अकेला ट्रैक्टर लेकर खेतों में जुताई करने गया था। जुताई करते समय अचानक झटका लगने पर वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पिछले पहिये के नीचे आ गया और रोटरी टिलर के ब्लैड से उसका शरीर दो हिस्सो में कट गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घंटों तक शव रोटरी टीलर में फंसा रहा। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उनको कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन खेत में पहुंच गए। खेत में रोटरी टिलर के ब्लैड में उसका शव फंसा मिला। परिजन शव को उठाकर गांव ले आए। घटना का पता लगते ही अन्य परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी शादी, एक महीने का बेटा



आयुष की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका एक महीने का बेटा भी है। 10 मई को बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम होना था। लेकिन इससे पूर्व आयुष की मौत हो गई। सारी खुशियां मातम में बदल गई। ग्रामीण मृतक के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed