फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmer dies after being buried under trolley

पुराल से भरी ट्राली के नीचे दबकर किसान की दर्दनाक मौत

Sun, 28 Nov 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being buried under trolley
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। मेरठ-बड़ौत मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के समीप रविवार तड़के पराल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। वहीं, ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जनपद मेरठ के हर्रा गांव निवासी दिलशाद पुत्र अल्ताफ व लीले पुत्र बुनियाद हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराल लेकर आ रहे थे। ट्रैक्टर दिलशाद चला रहा था और लीले ट्रॉली में पराल के ऊपर बैठा था। वह मेरठ-बड़ौत मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के समीप पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर के आगे नील गाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे लीले पराल के नीचे दब गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला। लीले (55) की मौत हो चुकी थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक दिलशाद गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे परिजनों ने बरनावा के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। मृतक के भाई आस मोहम्मद ने थाने पर शव का पोस्टमार्टम न कराने का प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद उन्होंने शव को गांव हर्रा ले जाकर सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed