{"_id":"5de1618f8ebc3e54ae284942","slug":"farmer-death-by-current-baraut-news-mrt456195564","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे किसान की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे किसान की करंट से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम कर रहे किसान की करंट से मौत
बड़ौत। बड़ावद गांव में शुक्रवार शाम खेत में काम कर रहे एक किसान की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से करंट लगने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।
बड़ावद गांव का निवासी किसान उपेंद्र (41) शुक्रवार शाम अपने खेत में काम कर रहा था। तभी खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। उपेंद्र उसकी चपेट में आ गया और करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन पहुंचे। उसे सीएचसी बड़ौत लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पांच भाई हैं और दो बच्चे हैं। उपेंद्र की मौत से परिजनों में मातम छा गया। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम को बार बार शिकायत कर तार बदलवाने की मांग की गई। मगर लाइन नहीं बदली गई। इसके चलते यह हादसा हुआ। उन्होंने निगम के प्रति आकोश जताया।