Bagpat Murder: बागपत में किसान की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से कातिलों ने काटा गला
बागपत के बालैनी थाना इलाके के मविकला गांव में रहने वाला किसान श्यामवीर (45) पुत्र सुखबीर अपने घेर में सो रहा था। शनिवार रात को उसकी धारदार हथियार से गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले के बालैनी इलाके के मविकला गांव में शनिवार की रात अपने घेर में सो रहे किसान की धारधार हथियार से गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, बालैनी थाना इलाके के मविकला गांव में रहने वाला किसान श्यामवीर (45) पुत्र सुखबीर अपने घेर में सो रहा था। शनिवार रात को उसकी धारदार हथियार से गर्दन काट दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में संमलैगिंक दोस्तों ने अपहरण के बाद LLB के छात्र की गला रेतकर की हत्या, शव लिसाड़ी गेट नाले में मिला
किसान श्यामवीर पुत्र सुखबीर रात में अपने घर से थोड़ी दूरी पर ही स्थित अपने घेर में सोता है। शनिवार की रात भी वह वही सो रहा था और उसके पास ही घेर के सामने रहने वाला शकील सो रहा था। देर रात करीब 1 बजे श्यामवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर शकील की आंख खुली तो वह भागकर उनके घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
परिजनों ने मौके पर आकर देखा तो धारधार हथियारों से उसका गला कटा हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी हुई थी। परिजन उसको मेरठ ले जाने लगे तो रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: LLB छात्र की हत्या में बड़ा खुलासा:समलैंगिक दोस्तों ने गला घोंटा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर बोरे में भरकर नाले में फेंकी लाश
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और शव का पंचनमा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिये गांव के ही कई लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।